संस्कृत भाषा में लड़कियों के 51 चयनित नाम वो भी अर्थ सहित
Baby Girl Names In Sanskrit with Meaning
भारत विविधताओं से भरा देश है यहाँ हर क्षेत्र की अपनी एक विशेषता होती है. वैसे ही हिन्दू समाज में लड़के व लड़कियों के नाम भी किसी विशेष अर्थ के आधार पर रखे जाते है. आज कल के आधुनिक परिदृश्य में जहाँ लोग अपने बच्चों के नाम टिंकू, पिंकू, चिंकू रखते है वहीँ कुछ परिवार ऐसे भी है जो किसी विशेष अर्थ से जुड़े नाम को रखना ही पसंद करते है.
हिन्दू परिवारों में लोग भगवान के नाम पर, प्रकृति से जुड़े नाम व संस्कृत भाषा में किसी विशेष अर्थ के साथ नाम को इन्टरनेट पर खूब खोजते है. आज हम इस लेख में हिन्दू लड़कियों के नाम संस्कृत में अर्थ सहित बताने जा रहे है.

हिन्दू परिवारों में लड़कियों को देवी का रूप माना जाता है. मुख्यतः लोग देवी देवताओं से जुड़े नाम अपने बच्चों के लिए पसंद करते है वैसे ही आजकल फ़िल्मी सितारे भी अपने बच्चों का नाम किसी विशेष अर्थ के साथ ही रखते है जैसे हाल ही में हमने विराट कोहली व अनुष्का शर्मा की बेटी का नाम सुना “वामीका”. वामीका नाम का अर्थ होता है “माँ दुर्गा”.
संस्कृत में लड़कियों के नाम अर्थ सहित | Baby Girl Names In Sanskrit

| संस्कृत में लड़कियों के नाम | अर्थ |
| विपाशा | एक नदी, असीमित |
| वैदेही | देवी |
| उमा | शक्ति, माता पार्वती का दूसरा नाम |
| तृषा | प्यास |
| उर्वशी | परी, अप्सरा |
| वामीका | माँ दुर्गा |
| वेदिनी | जानकर, संवेदनशील |
| वेदिका | भारत की एक नदी, चेतना |
| वेधा | पवित्र |
| वसुमती | अप्रतिम वैभव की अप्सरा |
| वारुणया | पानी की भगवान |
| हेमाक्षी | सुनहरी आँखे |
| हीया | ह्रदय |
| हस्विका | खुश |
| स्वरा | स्वरों की देवी |
| श्रावणी | सावन |
| शाम्भवी | देवी पार्वती का दूसरा नाम |
| रिद्धि | वृद्धि, समृद्धि |
| मैथिलि | देवी |
| इरा | माँ सरस्वती |
| हर्षदा | खुशियाँ लाने वाली |
| गार्गी | विद्वान |
| दक्षा | धरती |
| आद्या | शुरुआत |
| अनया | शालिन |
| ऐशानी | देवी दुर्गा |
| आद्रिका | अप्सरा |
| हारुणी | एक हिरण |
| हंसध्वानी | हंस की गायन ध्वनि |
| अभिति | देवी पार्वती, निडर |
| ज्ञानवी | जानकार |
| अधिती | देवताओं की माँ |
| आदर्शिनी | आदर्शवादी |
| असीरा | संक्षिप्त |
| हृति | प्रेम |
| हृत्विका | प्यार की ख़ुशी |
| हितार्ती | अच्छी सोच |
| बींधया | ज्ञान |
| भास्करी | सूरज |
| भाग्यावी | भाग्यशाली |
| बवान्या | एकाग्रता |
| आत्मिया | आध्यात्मिक |
| आशि | मुस्कान |
| बाहुल्या | प्रचुर |
| आव्युकता | अकथनीय |
| अविशी | पृथ्वी |
| अतिक्षा | अधिक इच्छा |
| योषा | युवा महिला |
| शीची | चमक |
| शाश्वती | अनंत |
| शैलजा | शिव की पत्नी |

संस्कृत भाषा में अन्य जानकारी
आप इस लेख में लड़कियों के नाम संस्कृत में जानने के साथ साथ आप फलो के नाम भी संस्कृत में पढ़ सकते है, यहाँ तक की आप शरीर के अंगो के नाम भी संस्कृत में पढ़ सकते है.
ये थे कुछ चयनित संस्कृत में लड़कियों के नाम(Sanskrit baby names). बहुत अधिक नाम की सूची आपकी नाम का चयन करने में मुश्किल उत्पन्न कर सकती है इसलिए हमने कुछ ही नाम आपके समक्ष रखे है. यदि आपको दिल से देशी वेबसाइट पर इस प्रकार के लेख पसंद आ रहे है तो हमें कमेंट करके बताएं. आपकी हम आने वाले लेखों में आपके लेख को भी सम्मिलित कर सकें. धन्यवाद!
इसे भी पढ़े :
- संस्कृत का अन्य भाषा पर प्रभाव
- 20 पक्षियों के नाम अंग्रेजी और संस्कृत भाषा में
- 45 सब्जियों के नाम अंग्रेजी और संस्कृत भाषा में
- संस्कृत में नाम और उनके प्रयोग
- संस्कृत में 10 रोगों के नाम और उनकी जानकारी
