सलमान खान का जीवन परिचय | Salman Khan Biography, Age, Wiki, Family, Girlfriend, Net Worth, Movie, Bollywood Life In Hindi
सलमान खान एक भारतीय अभिनेता है, जिन्हे जनता प्यार से ‘भाईजान’ करके बुलाती है. भारतीयों के भाईजान सलमान खान बॉलीवुड में हिंदी फिल्मों केलिए जाने जाते है. वह अक्सर इंटरव्यू में कहते है कि, वे अवार्ड्स में रूचि नहीं रखते, जनता से मिला प्यार ही उनके लिए सब कुछ है. बॉलीवुड में हिंदी फिल्मों में सलमान खान का बहुत बड़ा योगदान है. इस लेख में आगे चलकर सलमान खान की सफलता की कहानी आपको बताएंगे. तो आइये इनकी जीवनी विस्तार से जानते है.
प्रारम्भिक जीवन | Salman Khan Early Life
| नाम | सलमान खान |
| वास्तविक नाम | अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान |
| उपनाम | भाईजान |
| जन्मतिथि | 27 दिसंबर 1965 |
| जन्मस्थान | इंदौर, मध्यप्रदेश |
| पिता | सलीम ख़ान |
| माता | सलमा |
| भाई | अरबाज़ ख़ान और सुहेल ख़ान |
| बहन | अलवीरा और अर्पिता |
| स्कूल | सिंधिया स्कूल, ग्वालियर, मध्यप्रदेश सेंट स्टेनिस्लॉस हाई स्कूल, मुंबई, महाराष्ट्र |
| शैक्षणिक योग्यता | बारवी पास |
| विवाहित स्तिथि | अविवाहित |
जीवन सफ़र | Salman Khan Life Journey
सलमान खान के पिता मुस्लिम धर्मीय थे तथा माँ हिन्दू धर्मीय है. इस वजह से बचपन से उनके ऊपर दो अलग अलग धर्मों के संस्कार हुए. पढाई में रूचि न होने के कारण उन्होंने बारवी कक्षा तक ही शिक्षा हासिल की. उसके बाद उन्होंने एक्टिंग में करियर करने का निर्णय किया. वर्ष 1988 में सलमान खान ने अपने अभिनय की शुरुआत की. उन्होंने फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से सहायक कलाकार के रूप में कार्य किया था. उसके बाद इस फिल्म ने उन्हें अच्छी पहचान दिलाई और 1989 में उनकी पहली फिल्म, जिसमें उन्होंने प्रमुख किरदार निभाया ‘मैंने प्यार किया’ रिलीज़ हुई. यह फिल्म बहुत सफल रही. इस फिल्म ने खुप कमाई की थी. इस फिल्म केलिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर का सर्वश्रेष्ठ नए अभिनेता का पुरस्कार मिला व फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार प्राप्त हुआ.
उनके उत्कृष्ठ अभिनय कला की वजह से उन्होंने बहुत कम समय में वृद्धि हासिल की. वे दिखने में भी काफी हैंडसम नज़र आते है. और इनका फैशन सेंस भी लोगों को बहुत प्रिय है. इस कारण उनके फैंस तेज़ी से बढ़ने लगे. उन्होंने अपने जीवन में कई फिल्में की, कईबार फ्लॉप भी हुई, लेकिन उनकी मेहनत और लगन से वे आज सफल अभिनेता बन पाए है. अपने इंटरव्यू में कईबार वे कहते है कि, जनता ने जो मुझे शुरुआत से प्यार दिया, उस प्यार ने ही मेरा हर वक्त हौसला बढ़ाया है.
फिल्म एवं पुरस्कार | Salman Khan Films and Awards
| फिल्म | साल | पुरस्कार |
| बीवी हो तो ऐसी | 1988 | – |
| मैंने प्यार किया | 1989 | प्रेम चौधरी विजेता, पुरुष सर्वश्रेष्ठ पहली फ़िल्म पुरस्कार मनोनीत , फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार |
| बाग़ी | 1990 | – |
| सनम बेवफा | 1991 | – |
| पत्थर के फूल | 1991 | – |
| कुर्बान | 1991 | – |
| लव | 1991 | – |
| साजन | 1991 | – |
| सूर्यवंशी | 1992 | – |
| एक लड़का एक लड़की | 1992 | – |
| जागृति | 1992 | – |
| निश्चय | 1992 | – |
| चन्द्र मुखी | 1993 | – |
| दिल तेरा आशिक | 1993 | – |
| अंदाज़ अपना अपना | 1994 | – |
| हम आपके हैं कौन | 1994 | – |
| चांद का टुकड़ा | 1994 | – |
| संगदिल सनम | 1994 | – |
| करन अर्जुन | 1995 | – |
| वीरगति | 1995 | – |
| मझधार | 1996 | – |
| खामोशी | 1996 | – |
| जीत | 1996 | मनोनीत , फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार |
| दुश्मन दुनिया का | 1997 | – |
| जुड़वां | 1997 | – |
| औज़ार | 1997 | – |
| दस कैप्टन जीत शर्मा | 1997 | – |
| प्यार किया तो डरना क्या | 1998 | फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार |
| जब प्यार किसी से होता है | 1998 | – |
| बंधन | 1998 | – |
| कुछ कुछ होता है अमान मेहरा | 1998 | सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार |
| जब प्यार किसी से होता है | 1998 | – |
| सर उठा के जियो | 1998 | – |
| जानम समझा करो | 1999 | – |
| बीवी नं॰ 1 | 1999 | फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार |
| सिर्फ तुम | 1999 | – |
| हम दिल दे चुके सनम | 1999 | – |
| दुल्हन हम ले जायेंगे | 2000 | – |
| चल मेरे भाई | 2000 | – |
| हर दिल जो प्यार करेगा | 2000 | – |
| ढाई अक्षर प्रेम के | 2000 | – |
| कहीं प्यार ना हो जाए | 2000 | – |
| तुमको ना भूल पाएंगे | 2002 | – |
| हम तुम्हारे हैं सनम | 2002 | – |
| लव एट टाइम्स स्क्वायर | 2003 | – |
| लव एट टाइम्स स्क्वायर | 2003 | – |
| स्टम्प्ड | 2003 | – |
| तेरे नाम | 2003 | मनोनीत , फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार |
| बागबान | 2003 | नामित , फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार |
| गर्व | 2004 | – |
| मुझसे शादी करोगी | 2004 | – |
| फिर मिलेंगे | 2004 | – |
| दिल ने जिसे अपना कहा | 2004 | – |
| लकी | 2005 | – |
| मैंने प्यार क्यों किया? | 2005 | – |
| नो एन्ट्री | 2005 | सर्वश्रेष्ठ हास्य कलाकार फ़िल्म पुरस्कार |
| क्यों की | 2005 | – |
| सावन | 2006 | – |
| शादी करके फंस गया यार | 2006 | – |
| जान-ए-मन | 2006 | – |
| बाबुल | 2006 | – |
| सलाम-ए-इश्क़ | 2007 | – |
| पार्टनर | 2007 | – |
| मैरीगोल्ड | 2007 | – |
| ओम शांति ओम | 2007 | – |
| सांवरिया | 2007 | – |
| गोड तुसी ग्रेट हो | 2008 | – |
| हैलो चेतन भगत | 2008 | – |
| युवराज | 2008 | – |
| हीरोज | 2008 | – |
| मैं और मिसेज खन्ना | 2009 | – |
| वांटेड | 2009 | – |
| लंदन ड्रीम्स | 2009 | – |
| वीर | 2010 | – |
| दबंग | 2011 | – |
| रेडी | 2011 | – |
| किक | 2012 | – |
| दबंग 2 | 2014 | – |
| जय हो | 2014 | – |
| एक था टाइगर | 2014 | – |
| प्रेम रतन धन पायो | 2015 | – |
| बजरंगी भाईजान | 2015 | – |
| सुल्तान | 2016 | – |
| ट्युबलाइट | 2017 | – |
| टाइगर जिंंदा है | 2017 | – |
| रेस 3 | 2018 | – |
| भारत | 2019 | – |
विवाद | Salman Khan Controversy
- 28 सितम्बर 2002, को लापरवाही से गाड़ी चलाने के लिए गिरफ्तार किया गया था. उनकी कार के मुम्बई में एक बेकरी से टकरा जाने से सड़क की पगडण्डी पर सो रहा एक व्यक्ति मारा गया और अन्य तीन इस दुर्घटना में घायल हो गए थे. यह केस कोर्ट में फिलहाल चल रही है.
- 5 अप्रैल 2018 को काले हिरण का शिकार करने के मामले में अभिनेता सलमान ख़ान को दोषी साबित किया गया था. कोर्ट ने सलमान ख़ान को पांच साल कैद की सजा सुनाई, इसके साथ ही कोर्ट ने सलमान ख़ान पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था. 7 अप्रैल 2018 को काले हिरण का शिकार करने के मामले में अभिनेता सलमान ख़ान को जोधपुर की सेशंस कोर्ट ने 50 हजार रुपये का जुर्माने के साथ जमानत दे दी है.
रोचक बातें | Salman Khan Interesting Facts
- बॉलीवुड में आने से पहले सलमान का रोमांस संगीता बिजलानी से चल रहा था. एक विज्ञापन में दोनों साथ नजर आते थे.
- 2004 में पीपुल मैगजीन ने सलमान को बेस्ट लुकिंग मैन इन द वर्ल्ड की लिस्ट में सातवां और भारत में पहला स्थान दिया.
- सलमान खान और शाहरुख़ खान बहुत अच्छे दोस्त थे. लेकिन, एक बार कटरीना कैफ के बर्थ डे पार्टी में दोनों का जबरदस्त झगड़ा हुआ, इस समय से दोनों एक दूसरे से बात नहीं करते.
- सलमान यदि किसी पर गुस्सा होते हैं तो आसानी से माफ नहीं करते.
- वे दिल से उदार है, अस्पताल में वे बच्चों की नियमित रूप से रक्तदान करके मदद करते है.
इसे भी पढ़े :
