जानिए हेल्थ के बारे में क्या-क्या बताता है आपकी हथेली का रंग, इसे देखकर लग सकता कैंसर का पता

आमतौर पर हथेली को देखना मतलब भविष्य और भाग्य के बारे में जानना ही समझा जाता है। हमारी हथेली में कई सारी रेखाएं और चिन्ह होते हैं जो हमारी जिंदगी के कई पहलुओं के बारे में विभिन्न बातें उजागर करते हैं।

मगर हथेली को पढ़ना सिर्फ किसी ज्योतिष का ही नहीं बल्कि डॉक्टर का भी काम है। जब हम बीमार पड़ते हैं तो हमारा शरीर कई तरह के सिग्नल्स देने लगता है। इन संकेतों में से एक हथेली का रंग बदलना भी है। हथेली का रंग देखकर यह पता लगाया जा सकता है कि कोई व्यक्ति किस तरह की शारीरिक दिक्कत से गुजर रहा है या शरीर के किस पार्ट के साथ कोई समस्या हो गई है।

एक सामान्य हथेली हल्के लाल रंग की होती है। वही हथेली का रंग गहरा लाल, पीला या नीला भी हो सकता है। चलिए हम जानते हैं कि हथेली के ये रंग आपके व्यक्तित्व और स्वास्थ्य के बारे में कौन सी बातें उजागर करते हैं।

लाल रंग what your palm tells about your health
जिन लोगों की हथेली, लाल रंग की होती है वो मेहमाननवाजी में माहिर होते हैं। ये गंभीर किस्म के और जिम्मेदार भी होते हैं। हालांकि अपना काम खुद करने के चक्कर में ये थक जाते हैं।

दिल की बीमारी what your palm tells about your health


हथेली का बहुत ज्यादा लाल होना दर्शाता है कि आपका दिल कमजोर है और आप दिल की किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। हाथो पर रेड डॉट्स होना हाइपरटेंशन, किडनी संबंधी बीमारी या डायबिटीज की ओर संकेत करता है।

गुलाबी हथेलीwhat your palm tells about your health
गुलाबी हथेली वाले बड़े ही किस्मतवाले होते हैं। इन्हें आधी मेहनत में ही दोगुने परिणाम मिल जाते हैं।

अच्छा संकेत what your palm tells about your health
यदि आपकी हथेली का रंग पिंक है तो यह बहुत ही अच्छी बात है। इसका मतलब है आप शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरीकों से फिट हैं।

सफेद हथेलीwhat your palm tells about your health
हथेली का रंग फीका पड़ जाना एनीमिया की ओर संकेत करता है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर को दिखाना बेहतर रहेगा।

लो ब्लड प्रेशर की समस्याwhat your palm tells about your health
यदि हथेली और उंगलियां सब सफेद हैं तो यह लो ब्लड प्रेशर की ओर इशारा करता है। वही अगर सिर्फ हथेली का केंद्र सफेद है तो यह पेट की किसी गंभीर बीमारी का संकेत है।

नीली हथेली what your palm tells about your health
हस्तरेखा विज्ञान में हथेली के नीले रंग को डर का प्रतीक माना जाता है। इस तरह की हथेली वाले लोग इंट्रोवर्ट भी होते हैं।

इन बीमारियों का संकेतwhat your palm tells about your health
हथेली में नीला रंग ब्लड सर्कुलेशन में दिक्कत का संकेत है। जिनकी ऐसी हथेली है, उन्हें हृदय संबंधी समस्याएं, गैस्ट्रोइंटेस्टिनल बीमारियां और पाचन तंत्र संबंधी रोगों से बचकर रहना चाहिए।

पीली हथेली what your palm tells about your health
ऐसी हथेलियां मेहनत-मजदूरी करने वाले लोगों की होती हैं। इन लोगों को जीवन में बहुत संघर्ष भी करना पड़ता है।

कैंसर का खतराwhat your palm tells about your health
पीली हथेलियां होने का मतलब है कि व्यक्ति को गॉल ब्लैडर या पैंक्रिएटिक डिजीज और Bile duct cancer का खतरा हो सकता है। हथेलियों का ऐसा रंग क्रॉनिक इंटॉक्सिकेशन की वजह से भी होता है।

काली हथेली what your palm tells about your health
हथेली का रंग काला होना खराब स्वास्थ्य के साथ ही पैसों की दिक्कत के बारे में भी बतलाता है। ये बड़े मेहतनी होते हैं लेकिन इनके रास्ते में बहुत अड़चने आती हैं।

पेट की बीमारीwhat your palm tells about your health
काली हथेली ब्लड सर्कुलेशन में समस्या, एनीमिया, हाई ब्लड प्रेशर, पेट संबंधी बीमारियां और Cervical spondylosis आदि की ओर संकेत करती है।

यदि आपको अपनी हथेलियों में ऐसा रंग दिख रहा है तो बेहतर है कि डॉक्टर से जांच करवा लें।