पक्षियों के अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत और वैज्ञानिक भाषा में नाम | Birds Name in Hindi, English, Sanskrit and Scientific name | Pakshiyon Ke Naam in English
हर पक्षी के भाषा के अनुसार अलग-अलग नाम होते हैं. पक्षियों के वैज्ञानिक नाम भी होते हैं जो कि’ जन सामान्य की भाषा से अलग होते हैं. इसका उपयोग पक्षियों की प्रजातियों का रिकॉर्ड रखा जाता हैं. प्रिय मित्रों आपको इस लेख में 20 पक्षियों के नाम हिंदी, अंग्रेजी और वैज्ञानिक भाषा में बताये है. इसके अलावा उनका वैज्ञानिक नाम, उम्र, चित्र और उनसे संबंधित कुछ जानकारी भी आपको इस लेख में जानने को मिलेगी. तो आइए जानते है.
पक्षियों के नाम हिंदी,संस्कृत और अंग्रेजी में (Birds Name in Hindi, Sanskrit and English)
1. मोर हमारा राष्ट्रीय पक्षी है जो बड़े आकर्षक और रंगीन होते हैं. यह अधिकतर नीले और हरे रंग के होते है. जो इंद्रधनुषी पुंछ के लिए जाने जाते हैं. यह शाकाहारी होते है और इनका वजन लगभग 6 से 8 किलो तक होता है.राष्ट्रीय महत्व और धार्मिक पवित्रता के कारण, मोर भारत में बहुतायत से पाए जाते हैं. भगवान कृष्ण को हमेशा मोर के रंगीन पंखों के साथ प्रस्तुत किया जाता है इसके अलावा मोर को भगवान शिव के पुत्र शंखमुख का वाहन भी माना जाता है.

अंग्रेजी नाम | Peacock |
हिंदी नाम | मोर |
संस्कृत नाम | मयूरः |
वैज्ञानिक नाम | पावो क्रिस्टेटस (Pavo cristatus) |
मोर की उम्र | 10 – 25 साल लगभग |
2. अधिकांश तोते शाकाहारी होते है.यह फल, फूल, कलियाँ, बीज खाते है और कुछ तोते छोटे जीव जैसे कीड़े खाते हैं. तोता एक पालतू पक्षी है कई लोग इसे अपने घर में रखते है, यह कई रंगों के होते है. दुनिया में लगभग तोते की 350 से अधिक प्रजातीया पाई जाती है.इसके अलावा तोते की उड़ने की स्पीड काफी अच्छी होती है.

अंग्रेजी नाम | Parrot |
हिंदी नाम | तोता |
संस्कृत नाम | शुकः |
वैज्ञानिक नाम | Psittaciformes |
उम्र | प्रजातियों के अनुसार भिन्न (50 साल से ज्यादा लगभग) |
3. उल्लू एक ऐसा पक्षी है जिसे रात में स्पष्ट दिखाई देता है. उल्लू दिखने में थोड़ा डरावना होता है लेकिन यह बहुत बुद्धिमान होता है. इसकी पूरी दुनिया में लगभग 200 से भी ज्यादा किस्में मौजूद है, उल्लू की आँखें कभी भी हिलती नहीं है एक जगह ही टिकी रहती है. इसके अलावा इसका वजन इसकी प्रजातियों के हिसाब से अलग अलग होता है फिर भी लगभग इसका वजन तक़रीबन 3-4 किलो तक होता है.

अंग्रेजी नाम | Owl |
हिंदी नाम | उल्लू |
संस्कृत नाम | उलूकः |
वैज्ञानिक नाम | Strigiformes |
उम्र | लगभग 4 साल |
4. बतख एक जलीय पक्षी है जो अपना पूरा जीवन पानी में ही गुजरता है. बतख की लगभग 40 से ज्यादा प्रजातियाँ पाई जाती है. यह आमतौर पर सभी देशों में पाया जाता है. बतख हंस की प्रजाति का है. बतख बहुत छोटा और सुन्दर पक्षी है. यह ठन्डे पानी में भी जीवित रह सकता है.

अंग्रेजी नाम | Duck |
हिंदी नाम | बतख |
संस्कृत नाम | वर्तकः |
वैज्ञानिक नाम | Anas platyrhynchos |
उम्र- लगभग | 8-10 साल |
5. चील एक मांसाहार पक्षी है जिससे खाने की कोई भी चीज नहीं बचती है. चील की चोंच काली और पैर पीले होते है. इनका वजन लगभग 3 से 8 किलो तक होता है. इसकी स्पीड 140 से 160 किमी प्रति घंटा होती है.

अंग्रेजी नाम | Eagle |
हिंदी नाम | चील |
संस्कृत नाम | श्येन: |
वैज्ञानिक नाम | Aquila |
उम्र | लगभग 15- 20 साल (प्रजातियों के अनुसार अलग अलग) |
6. कबूतर पुरे विश्व में पाए जाने वाला पक्षी है, पुराने ज़माने में कबूतर को चिठ्ठी भेजने के लिए प्रयोग किया जाता था. अधिकतर कबूतर मनुष्य के संपर्क में रहना ज्यादा पसंद करते है. इसका वजन 2-3 किलो तक होता है और यह भूरे और सफ़ेद रंग का होता है.

अंग्रेजी नाम | Pigeon |
हिंदी नाम | कबूतर |
संस्कृत नाम | कपोतः |
वैज्ञानिक नाम | Columbidae |
उम्र | 3-5 साल लगभग |
7. मुर्गी घरेलु जानवरों में से एक है. एक मुर्गी एक दर्जन अंडे देने के लिए लगभग 3 से 4 पाउंड आहार खाती है. मुर्गी के अंडो का आकर उसकी उम्र के साथ बढ़ता जाता है यानि जेसे जेसे मुर्गी की उम्र बढती है अंडो का साईज भी बढ़ता जाता है जबकि जवान मुर्गी के अंडो का साईज छोटा होता है.

अंग्रेजी नाम | Hen |
हिंदी नाम | मुर्गी |
संस्कृत नाम | कुक्कुटः |
वैज्ञानिक नाम | Gallus Gallus Domesticus |
उम्र | 15 से 16 साल तक |
8. हंस सुंदर रूप के लंबे गर्दन वाले, भारी शरीर वाले, बड़े पैर वाले पक्षी होते हैं, जो तैरने के दौरान बड़ी आसानी से फिसल जाते हैं और धीमी गति से पंखों के साथ उड़ते हैं.इनका वजन करीबन 10 किलो तक होता है.हंस पानी में रहने के कारण आमतौर पर मछलियों को खाते है. हंस सफ़ेद और काले रंग के होते है.

अंग्रेजी नाम | Swan |
हिंदी नाम | हंस |
संस्कृत नाम | मरालः |
वैज्ञानिक नाम | Cygnus |
उम्र | 20-30 साल लगभग |
9. कोयल एक मधुर आवाज वाली पक्षी है यह अधिकतर काले रंग की होती है, इसका वजन लगभग 110-120 ग्राम तक होता है. कोयल की दुनियाभर में 120 से भी ज्यादा प्रजातीया पाई जाती है. कोयल कभी भी अपने घोंसले नहीं बनाती.

अंग्रेजी नाम | Cuckoo |
हिंदी नाम | कोयल |
संस्कृत नाम | कोकिलः |
वैज्ञानिक नाम | Cuculidae |
उम्र | करीबन 5-6 साल |
10. बुलबुल एक छोटा पक्षी है इसकी आवाज बहुत ही मीठी और मधुर होती है. यह ऐसा पक्षी है जो 200 धुन निकाल सकता है. बुलबुल फल, बीज और कीड़े मकोड़े खाती है इसके अलावा दुनिया भर में इसकी 1700 से भी ज्यादा प्रजातीया है.

अंग्रेजी नाम | Nightingale |
हिंदी नाम | बुलबुल |
संस्कृत नाम | कलापी |
वैज्ञानिक नाम | Pycnonotidae |
उम्र | लगभग 2 साल |
11. शुतुरमुर्ग बड़े आकर के पक्षी होते है इसे दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी माना गया है. इस पक्षी के पैर में सिर्फ दो ही उंगलिया होती है. बिना पानी पिए ये पक्षी लम्बे समय तक जीवित रह सकते है. इसका वजन करीबन 100 किलो के आस पास होता है. शुतुरमुर्ग के पंख बहुत ज्यादा सुन्दर होते है.

अंग्रेजी नाम | Ostrich |
हिंदी नाम | शुतरमुर्ग |
संस्कृत नाम | उष्ट्रपक्षी |
वैज्ञानिक नाम | Struthio camelus |
उम्र- | लगभग 42- 45 साल |
12. मैना एक छोटी पक्षी है जिसका वजन करीबन 120 से 140 ग्राम तक होता है. यह एक दक्षिण एशियाई पक्षी है. यह सफ़ेद और भूरे रंग की देखने को मिलती है.

अंग्रेजी नाम | Myna |
हिंदी नाम | मैना |
संस्कृत नाम | सारिका |
वैज्ञानिक नाम | Acridotheres tristis |
उम्र | लगभग 12- 14 साल |
13. राम चिरैया छोटे आकार की होती है, यह रंग बिरंगी पक्षी है. यह देखने में बहुत सुन्दर होती है, इसकी चोंच लम्बी और बड़ी होती है. यह दुसरे पक्षियों की तरह कीट- पतंगे, मछलियों को खाती है.

अंग्रेजी नाम | Kingfisher |
हिंदी नाम | राम चिरैया |
संस्कृत नाम | चटक: |
वैज्ञानिक नाम | Alcedinidae |
उम्र | 5-7 साल लगभग |
14. सारस विश्व का विशाल पक्षी है. यह सबसे ऊँची उड़ान भरने वाला पक्षी है. यह अधिकतर सभी देशो में पाए जाते है. इनके सर पर लाल बाल होते है इसके अलावा इस पक्षी को प्रेम का प्रतिक माना जाता है.

अंग्रेजी नाम | Crane |
हिंदी नाम | सारस |
संस्कृत नाम | सारस: |
वैज्ञानिक नाम | Gruidae |
उम्र | लगभग 20 साल |
15. तितर एशिया और यूरोप में पाए जाने वाला पक्षी है.यह छोटा और माध्यम आकार का होता है जिसका वजन लगभग 500 ग्राम होता है.

अंग्रेजी नाम | Partridge |
हिंदी नाम | तीतर |
संस्कृत नाम | तित्तिर: |
वैज्ञानिक नाम | Perdix |
उम्र | 5-6 साल लगभग |
16. कठफोड़वा पेड़ो की सुराख में रहने वाला पक्षी है. यह पेड़ के तने को अपनी चोंच से जोर जोर से ठोकता है और फिर जो इनमे से छोटे छोटे कीड़े निकलते है उन्हें खाता है. इसकी लम्बाई 6-14 इंच तक होती है और करीबन 210 से भी ज्यादा इसकी किस्मे है.

अंग्रेजी नाम | Woodpecker |
हिंदी नाम | कठफोड़वा |
संस्कृत नाम | दार्वाघाटः |
वैज्ञानिक नाम | Picidae |
उम्र | लगभग 5 से 12 वर्ष (परिस्थतियो के अनुसार भिन्न) |
17. चमगादड़ एक भयानक दिखने वाला पक्षी है जो सुनसान जगहों पर पाए जाते है. पूरी दुनिया में चमगादड़ की 1100 प्रजातीया पाई जाती है. इनके पंखो की लम्बाई लगभग 5 से 6 फूट होती है.दुसरे पक्षियों की तुलना में चमगादड़ अधिक मनोबल वाले होते है.

अंग्रेजी नाम | Bat |
हिंदी नाम | चमगादड़ |
संस्कृत नाम | जतुका |
वैज्ञानिक नाम | Chiroptera |
उम्र | लगभग 30 साल |
18. गौरैया बहुत छोटी पक्षी है इनकी लम्बाई लगभग 16 सेमी तक होती है. जो नर और मादा गौरैया होती है उन्हें उनके रंग से पहचाना जाता है. इनकी करीबन 43 प्रजातीया है. पूरी दुनिया में 20 मार्च को “ विश्व गौरैया दिवस” बनाया जाता है.

अंग्रेजी नाम | Sparrow |
हिंदी नाम | गौरेया |
संस्कृत नाम | चटक: |
वैज्ञानिक नाम | Passer domesticus |
उम्र | लगभग 3 साल |
19. कौआ एक माध्यम आकार का पक्षी है, यह पक्षी बहुत समझदार होते है. कौए की बोली कठोर और कर्कश होती है. इसके बारे में ऐसा माना जाता है की आपके घर पर यदि किसी कौए की आवाज आ रही है यानी आपके घर पर कोई मेहमान आने वाला है. इन्हें बिल्लीयो से खतरा रहता है.

अंग्रेजी नाम | Crow |
हिंदी नाम | कौआ |
संस्कृत नाम | काक:‚ ध्वांग्सः‚ वायसः |
वैज्ञानिक नाम | Corvus |
उम्र | लगभग 10 से 15 साल |
20. गिद्ध एक डरावना और मुर्दाखोर पक्षी है. जो अपने भोजन के लिए बहुत मेहनत करते है. यह अपने आहार के लिए लम्बी दुरी भी तय करते है. इसके अलावा गिद्ध सबसे ऊँची उड़ान भरने वाला पक्षी है.

अंग्रेजी नाम | Vulture |
हिंदी नाम | गिद्ध |
संस्कृत नाम | गृध्र: |
वैज्ञानिक नाम | Aegypius Monachus |
उम्र | लगभग 10 से 30 साल |
इसे भी पढ़े :
- भारत के शीर्ष 15 वैज्ञानिक और उनके आविष्कार
- चुनाव आचार संहिता क्या हैं और इसके नियम
- स्वस्तिक का अर्थ और इतिहास
धन्यवाद मित्रो ! आपको यह लेख कैसा लगा हमे नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रुर बताए और यदि आप हमसे इससे जुड़ीं कोई भी जानकारी चाहते है तो अपने विचार हमसे साझा ज़रुर करे.
Thank you for helping all the students like me
Kya Sanskrit me do pakshiyon me naam same ho sakte hai
Regards ,
Yashita rawat 6-D
Ann Mary school .
Dehradun G.M.S road
Kya Sanskrit me do pakshiyon ke naam same ho sakte hai
Regards ,
Yashita rawat 6-D
Ann Mary school .
Dehradun G.M.S road
जी नहीं
Please write more about birds and animals name.thanks
मुझे बड़ के बारे में जो आप डाले हैं वो पढ़कर अच्छा लगा और आगे इसी तरह जान कारी देते रहें