सामुद्रिक शास्त्र: पैर का अंगूठा भी बताता है आपके आचार-विचार, जानिए कैसे

हिन्दू धर्म में धर्मशास्त्रो को विशेष महत्व दिया जाता है. यदि आपको सामुद्रिक शास्त्र की थोड़ी बहुत भी जानकारी होगी तो आप किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, आदतों तथा उसके भाग्य के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हम किसी भी व्यक्ति के शरीर के अंगो को देखकर उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है. किसी भी व्यक्ति के पैर का अंगूठा भी उसके व्यवहार के बारे में परिचय दे देता है. उसके अंगूठे को देखकर उसके भविष्य तथा आचार-विचार को बहुत ही सुगमता से समझा जा सकता है.पैर का अंगूठा भी बताता है आपके आचार-विचार

इसे भी पढ़ें: जानिए सांप के बारे में कुछ ऐसे तथ्य जो आपने कभी नही सुने होंगे…

आइये जानते है पैर का अंगूठा कैसे बतायेगा आचार-विचार और व्यवहार–

• यदि किसी व्यक्ति के पैर का अंगूठा गोल हो और लालिमा लिए हुए हो तो ऐसा माना जाता हैं कि वह व्यक्ति उच्च पद को प्राप्त करेगा और ऐसे व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होते है. आवश्यकता से अधिक बड़े अंगूठे को अशुभ माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि जिस व्यक्ति का अंगूठा अधिक बड़ा होता है वह व्यक्ति भाग्यहीन और स्वभाव से ही घमंडी होता हैं किन्तु ऐसे व्यक्ति शारीरिक रूप से बलवान होते हैं.
according to samudrik shastra toe represent your nature, Ethics1


• अंगुठे की नसें दिखाई देना अशुभ माना जाता है. यदि स्त्रियों के अंगूठे की भी नसें दिखाई देती है तो वह दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है. अंगूठे का बहुत छोटा होना भी अशुभ माना जाता है. क्योंकि ऐसा व्यक्ति जिसके पैर का अंगूठा छोटा होता है उसके जीवन में बहुत क्लेश होता है और उसे बहुत दुख भोगने पड़ते है.

• अनावश्यक लम्बा अंगूठा भी अच्छा नहीं माना गया है. ऐसे व्यक्ति जिनका अंगूठा लम्बा होता है वे अधिक खर्चीले होते हैं, तथा अधिक यात्रा करते हैं. इन लोगों के पास पैसा टिकता नही है. इन लोगों को प्रेम के मामले में असफलता हाथ लगती है. यदि किसी व्यक्ति का अंगूठा चपटा हो तो वह व्यक्ति अव्यवहारिक होता है.
पैर का अंगूठा भी बताता है आपके आचार-विचार
• ऐसा व्यक्ति जिसका अंगूठा चौकोर हो, वे व्यक्ति व्यवहारिक मेहनती होते हैं. और ऐसे अंगूठे वाला व्यक्ति शारीरिक तथा मानसिक दोनों ही दृष्टि से संपन्न होते हैं. किन्तु स्त्रियों के मामले में यह धारणा अलग है, यदि स्त्रियों का अंगूठा चौकोर हो तो वे अपने पति से द्वेष रखने वाली होती हैं.
आप भी सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति के अंगो से उसके व्यवहार को जान सकते है.

इसे भी पढ़ें: किन्नरों के बारे में रोचक तथ्य, जिन्हें जान कर आप हैरान रह जायेंगे