ये हैं दुनिया के वे 15 सबसे अजीबोगरीब झंडे, जिनके बारे में जानकर चकित हो जाएँगे आप

‘झंडा’ शब्द सुनते ही मन में लहराता हुआ ‘तिरंगा’ नजर आने लगता है। ‘तिरंगा’ जब नजर आता है तो रगों में देशभक्ति और गर्व की लहर दौड़ जाती है। जिस तरह हमारे देश का झंडा हमें जोश से भर देता है। ठीक उसी तरह हर देश और कम्युनिटी का झंडा उसकी पहचान होता है।

हर झंडे को बनाने के पीछे एक खास कारण होता है। जैसे ‘तिरंगे’ में केसरिया रंग साहस और बलिदान, सफेद रंग सच्चाई, शांति और पवित्रता और हरा रंग संपन्नता का प्रतीक होता है। इनके अलावा ‘तिरंगे’ के बीच में मौजूद अशोक चक्र नेकी और धर्म को दर्शाता है।

वैसे हम सभी देश और कम्युनिटी के झंडों का आदर करते हैं मगर कुछ झंडे ऐसे भी हैं जिन्हें आप अजीबोगरीब भी कह सकते हैं। ऐसा क्यों, वो आपको यह स्टोरी पढ़कर समझ आ जाएगा। चलिए शुरू करते हैं।

Mozambique का झंडा
bizarre-flags-from-around-the-world13
Mozambique का राष्ट्रीय झंडा दुनिया का इकलौता ऐसा झंडा है, जिसमें आपको AK-47 देखने को मिलेगी। ऐसा माना जाता है कि झंडे में मौजूद AK-47 रक्षा और सतर्कता को दर्शाती है।

Antwerp का झंडा
bizarre-flags-from-around-the-world13


Antwerp, Belgium का एक शहर है, जिसका झंडा दुनिया के सबसे अजीबोगरीब झंडों में से गिना जाता है। इस झंडे में 4 लाइंस और 6 कॉलम्स में 24 बॉक्सेस मौजूद हैं।

नेपाल का झंडा
bizarre-flags-from-around-the-world13
नेपाल का झंडा दुनिया का इकलौता ऐसा झंडा है जो आयताकार (Rectangular) नहीं है। इस वजह से इसे इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

Friesland का झंडा
bizarre-flags-from-around-the-world13
पहली नजर में रोमांटिक वॉलपेपर की तरह नजर आ रहा ये झंडा Friesland का है। इसमें मौजूद हार्ट शेप आकृतियां दरअसल दिल नहीं बल्कि Yellow water lily की पत्तियां हैं।

North Caucasian Emirate का झंडा
bizarre-flags-from-around-the-world
ये इस्लामिक स्टेट 1919 से 1920 के दौरान अस्तित्व में हुआ करता था। इसका झंडा बिलकुल एक स्माइली के जैसा था।

Benin साम्राज्य का झंडा
bizarre-flags-from-around-the-world
यह अजीबोगरीब झण्डा Benin साम्राज्य का था जो कि वेस्ट अफ्रीका में स्थित था। इस झंडे को लंदन के पास National Maritime Museum में रखा गया है।

Guam का झंडा
bizarre-flags-from-around-the-world
यूनाइटेड स्टेट की टेरिटरी Guam द्वारा इस झंडे को 9 फरवरी 1948 में अपनाया गया था। Guam का यह झंडा भी दूसरे झंडों से काफी हटकर है।

Sicily का झंडा
bizarre-flags-from-around-the-world
Mediterranean के सबसे बड़े आइसलैंड Sicily का झंडा भी अजीब है। इस झंडे में 3 पैर वाला इंसान बना हुआ है जो आइसलैंड के तीन कोनों को दर्शाता है।

Swaziland का झंडा
bizarre-flags-from-around-the-world
Swaziland द्वारा यह झंडा 6 अक्टूबर, 1968 में ब्रिटेन से आजादी मिलने के बाद अपनाया गया था। ये झंडा Swaziland की मिलिट्री परम्पराओं को दर्शाता है।

Bermuda का झंडा
bizarre-flags-from-around-the-world
Bermuda का यह झंडा 4 अक्टूबर 1910 में बनाया गया था। इस झंडे में ब्रिटिश यूनियन और बरमूडा दोनों के निशान मौजूद हैं।

U.S. Virgin Islands का झंडा
bizarre-flags-from-around-the-world
U.S. Virgin Islands, United State की Unincorporated (असमावेशित) टेरिटरी में से एक है। इस झंडे में मौजूद बाज तीन तीर पकड़े हुए है, जो तीन बड़े आइसलैंड की तरफ इशारा करते हैं।

Kyrgyzstan का झंडा
bizarre-flags-from-around-the-world
Kyrgyzstan की सुप्रीम काउंसिल द्वारा यह झंडा 3 मार्च 1992 में अपनाया गया था। इस झंडे के बीच में सूर्य जैसी आकृति मौजूद है।

Northern Marianas Islands का झंडा
bizarre-flags-from-around-the-world
Northern Marianas Islands का यह झंडा 1985 में डिजाइन किया गया था।

Jolly Roger का झंडा
bizarre-flags-from-around-the-world
यह झंडा समुद्री लुटेरों के द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। इस तरह का झंडा आपने हॉलीवुड फिल्म ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरिबियन’ में भी देखा होगा।

नाजियों का झंडा
bizarre-flags-from-around-the-world
एडोल्फ हिटलर द्वारा बनाया गया यह झंडा इतिहास के सबसे विवादास्पद झंडों में से गिना जाता है। इस झंडे को कई देशों में बैन भी किया जा चुका है।