भारत ने ही सिखाया है दुनिया को बर्फ बनाना भी.. जाने क्या है बर्फ का इतिहास

हमारे देश में एक महान राजा हुए उनका नाम था हर्षवर्धन| उनके बारे में जो दुनिया नहीं जानती वो ये कि वो मात्र एक राजा नहीं थे, वो एक वैज्ञानिक थे जो बाद में राजा हुए और चक्रवर्ती सम्राट बने.

चक्रवर्ती सम्राट का मतलब क्या होता है! समझिये..

♦ जो एक गाँव का प्रमुख होता है उसे हमारे देश में कहा जाता है सरपंच,
♦ जो दस गाँव का प्रमुख होता है उसको कहा जाता है नायक
♦ जो सौ गाँव का प्रमुख होता है उसको कहते है सामंत
♦ जो हजार गाँव का प्रमुख होता है उसको कहते है राजा
♦ जो दस हजार गाँव का प्रमुख होता है उसको कहते है महाराजा
♦ जो एक लाख गाँव का प्रमुख हो जाये वो सम्राट
♦ जो सात लाख गाँव का प्रमुख हो वो चक्रवर्ती सम्राट

और भारत में लगभग 7 लाख गाँव रहे, तो इसका मतलब ये कि हर्षवर्धन भारत का सम्राट था और वैज्ञानिक भी था और विज्ञानं में केमिस्ट्री में उनको दक्षता थी वो साइंस शास्त्र के बहुत बड़े ज्ञाता थे

जब वो राजा बने तो उनकी बेटी बीमार हो गई और उसको बहुत तेज बुखार आ गया तो हर्षवर्धन ने पहली बार अपनी बेटी का बुखार उतारने के लिये बर्फ बनवाई और उसका इस्तेमाल किया, हर्ष चरित्रम करके एक पुस्तक हर्षवर्धन के बारे में लिखी गई, और इसमे इसका विस्तार से वर्णन है कि राजा हर्षवर्धन अपनी बेटी का बुखार उतारने के लिये बर्फ बना रहा है और उसमे बर्फ बनाने का विस्तार से वर्णन है हर्षवर्धन का जो समय है वो 6 वी शताब्दी का है यानी कि आज से लगभग 1500 साल पहले |

अंग्रेजो के पास बर्फ पड़ती है अमेरिका में भी बर्फ पड़ती है, फ़्रांस, जर्मनी में बर्फ पड़ती है लेकिन वो बर्फ बनाना 18 वी शताब्दी तक नहीं जानते थे, बर्फ बनाने के लिये पानी को एक विशेष तापमान पर रखना पड़ता है और एक विशेष दबाव उसको देना पड़ता है Atmospheric pressure और temperature को कण्ट्रोल करके ही बर्फ बन सकती है जोकि बहुत जटिल प्रक्रिया है कोई आसान काम नहीं है, भगवान ने हमें बर्फ बहुत कम मात्रा में दी है लेकिन बनाना हमको दुनिया में सबसे पहले आया.

पूरी दुनिया को बर्फ बनाना भारत ने सिखाया | हमारा भारत देश बहुत ही अदभुत है हमारे यहा बर्फ सबसे कम होती है लेकिन पूरी दुनिया को बर्फ बनाना हमने सिखाया | भारत में बर्फ कुल मिलाकर 2-4 राज्यों में है जहा पर बर्फ गिरती है ये जो बर्फ गिरती है ये प्रकृति की बनाई हुई है लेकिन हम भारतवासी इस पर गर्व कर सकते है कि मनुष्य की बनाई हुई सबसे पहली बर्फ हमने दुनिया को दी है और उसकी तकनिकी भी हमने ही पूरी दुनियां को दी है.

अंग्रेज लोग बताते है कि उन्होंने 18वी सबसे पहले बर्फ बनाई लेकिन हमने तो इससे हजार साल पहले ही बर्फ बना ली थी.

साभार: rajivdixitji dot com