भारत के प्रमुख धर्मं | Major Religions in India in Hindi

भारत के बसे प्रमुख धर्मों (हिन्दू, इस्लाम, जैन, सिख, ईसाई व अन्य) की जानकारी और इतिहास | List of Major Religions in India in Hindi

प्राचीन भारत से आधुनिक भारत तक के इतिहास में धर्म और संस्कृति का महत्त्वपूर्ण स्थान रहा है. भारत एक ऐसा देश हैं जहाँ विभिन्न धर्म स्थापित हैं. सभी धर्मो की अपनी अलग-अलग विशेषताएँ और विभिन्न धार्मिक प्रथाएँ हैं. देव भूमि भारत में कई धर्मों का जन्म हुआ हैं. भारत भूमि में चार महत्वपूर्ण धर्मो हिन्दू, सिक्ख, जैन और बौद्ध का जन्म हुआ है. इन्ही धर्मो को पूर्वी धर्मो के रूप में जाना जाता हैं. भारत में धर्म के अनुसरण को अधिक महत्त्व दिया जाता हैं क्योंकि धर्म सिर्फ मान्यताओं और रीती-रिवाजों तक ही सीमित नहीं हैं. अपितु भारत में धर्म संस्कार, जीवन दर्शन और जीवन जीने की कला हैं. भारत एक धर्मनिरपेक्ष गणतंत्र हैं. जिसके अनुसार भारत के प्रत्येक नागरिक को अपनी धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार प्राप्त हैं. जिसे मौलिक अधिकार की संज्ञा दी गयी है.

भारत के प्रमुख धर्म (Major Religions in India)

हिन्दू धर्म (Hindunism)

भारत में सबसे ज्यादा अनुसरण करने वाला धर्म हिन्दू धर्म हैं. वर्ष 2011 की गणना के अनुसार भारत के 80 % भारतीय “हिन्दू धर्म” का पालन करते हैं. इस धर्म को सनातन धर्म और वैदिक धर्म के नाम से भी जाना जाता हैं. यह विश्व का सबसे प्राचीन धर्म हैं. इस धर्म की उत्पत्ति को लेकर आज भी संशय की स्थिति बनी हुई हैं. इस धर्म का सबसे पुराना ग्रन्थ ऋग्वेद है. जिसे 1700-1100 ई.पू. के बीच लिखा लिखा गया था. इसके पहले यह सभी कथाएं मौखिक रूप से सदियों से चली आ रही थी. इसके अलावा सामवेद, यजुर्वेद, अथर्ववेद, रामायण और भागवत गीता हिन्दुओं के प्रमुख ग्रन्थ हैं. हिन्दू जिस स्थान पर पूजा करते है उस स्थल को मंदिर और देवस्थान कहा जाता हैं. इस धर्म के लोग मूर्ती पूजा में विश्वास रखते हैं. हिंदू धर्म में प्रतीकों की एक व्यवस्था भी है, हिन्दू धर्म में इन प्रतीकों को बहुत पवित्र माना जाता हैं. हिन्दू धर्म में प्रचलित कई त्यौहार हैं. जो भारत के अलावा अन्य देश में भी मनाएं जाते हैं.

Symbol of Hindunism

इस्लाम धर्म (Islam)

हिन्दू धर्मं के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा धर्म इस्लाम हैं. इस धर्म का अनुसरण करने वाले लोगो को मुसलमान कहा जाता हैं. भारत में इस धर्म का उदय अरब व्यापारियों के आगमन के साथ 7 वीं शताब्दी में हुआ. इस्लाम धर्म की प्रमुख ग्रन्थ कुरान है. इस धर्म के लोग पैगम्बर मोहम्मद की शिक्षा का पालन करते हैं. इस्लाम धर्म के लोग मुख्य रूप से दो वर्गों में विभाजित हैं. जिसमे शिया और सुन्नी है. ये वर्ग भी कई उपजातियों में विभाजित हैं. मक्का-मदीना इस्लाम में पवित्र स्थल माना जाता हैं. पूरे विश्व में 50 से अधिक मुस्लिम राष्ट्र हैं.

Symbol of Islam

ईसाई धर्म (Christianity)

भारत में ईसाई धर्म लगभग 2000 वर्ष पुराना हैं. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या का 2.3 प्रतिशत ईसाई धर्म से है. ईसाई धर्म के लोग ईसा मसीह की शिक्षा का पालन करते हैं. ईसाई धर्म भी समुदाय में विभाजित है. जैसे कैथोलिक, प्रोटैस्टैंट, आर्थोडोक्स, एवानजिलक आदि. ईसाई धर्म की धर्मग्रन्थ बाइबिल हैं. भारत में वैसे तो सभी जगह ईसाई धर्म के लोग रहते है परन्तु दक्षिण भारत में ईसाई धर्म के अनुयायी ज्यादा हैं. ईसाई धर्म के मुख्य त्यौहार गुड फ्राइडे, ऑल साल्स डे और ईस्टर आदि हैं.

Symbol of Christianity

सिख धर्म (Sikhism)

सिख धर्म की स्थापना गुरुनानक जी ने 15वीं शताब्दी में की थी. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में 2 प्रतिशत लोग सिख धर्म के हैं. सिख धर्म की पवित्र किताब गुरु ग्रन्थ साहिब हैं. सिख धर्म के दस गुरु माने जाते हैं. सिख धर्म के लोग मूर्ति पूजा में विश्वास नहीं रखते है. भारत में सिख धर्म के अनुयायी बहुसंख्यक रूप से पंजाब में रहते है. सिख धर्म के मुख्य त्यौहार गुरुपूरब, बैसाखी, नगर कीर्तन, होला मौहल्ला आदि है.

Symbol of Sikhism

बौद्ध धर्म (Buddhism)

बौद्ध धर्म की स्थापना गौतम बुद्ध ने की थी. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की आबादी का 1 प्रतिशत हिस्सा बौद्ध धर्म का है. बौद्ध धर्म के चार प्रमुख सम्प्रदाय हीनयान, थेरवाद, महायान, वज्रयान हैं. बौद्ध धर्म के पाँच प्रमुख तीर्थ स्थान लुन्बिनी, बोधगया, सारनाथ, कुशीनगर, दीक्षाभूमि हैं. त्रिपिटक बौद्ध धर्म का प्रमुख साहित्य हैं.

Symbol of Buddhism

जैन धर्म (Jainism)

भारत के प्राचीनतम धर्मो में से एक जैन धर्म हैं. भारत में जैन धर्म का उदगम 5-7वीं शताब्दी में माना जाता हैं. जैन धर्म में 24 तीर्थंकर हैं. वर्ष 2011 के अनुसार भारत में 1 प्रतिशत आबादी जैन धर्म का अनुसरण करती हैं. जैन धर्म भी मुख्य रूप से दो भागों दिगंबर और श्वेताम्बर में विभाजित हैं. अहिंसा परमो धर्म इनका मूल मंत्र हैं. जैन समाज के प्रमुख ग्रन्थ षट्खण्डागम- मूल आगम ग्रन्थ, आचार्य कुंद कुंद द्वारा विरचित ग्रन्थ- समयसार, प्रवचनसार, रत्नकरण्ड श्रावकाचार, पुरुषार्थ सिद्धयुपाय, आदिपुराण, इष्टोपदेश, आप्तमीमांसा, मूलाचार, द्रव्यसंग्रह, गोम्मटसार और कल्पसूत्र हैं. भारत में जैन धर्म को अल्पसंख्यक का दर्जा प्राप्त हैं. जैन धर्म के प्रमुख त्यौहार, पंचकल्याणक, महावीर जयंती, पर्युषण, ऋषिपंचमी, जैन धर्म में दीपावली, ज्ञान पंचमी और दशलक्षण धर्म हैं.

Symbol of Jainism

पारसी धर्म और यहूदी धर्म (Zoroastrianism and Judaism)

भारत में पारसी धर्म और यहूदी धर्म के लोगो की संख्या बहुत ही कम हैं. पारसी धर्म का मुख्य ग्रन्थ ज़न्द अवेस्ता हैं. इस धर्म को ज़रथुष्ट्री धर्म भी कहा जागता हैं. पूरे विश्व में सिर्फ एक से डेढ़ लाख लोग ही पारसी धर्म का पालन करते हैं. जिनमे से 70 प्रतिशत से ज्यादा भारत में हैं. यहूदी धर्म का मुख्य स्थान येरुशलम हैं. यहूदी का मुख्य ग्रन्थ बाइबिल का पुराना नियम (ओल्ड टेस्टामेण्ट) हैं.

Symbol of Zoroastrianism and Judaism

इसे भी पढ़े :

Leave a Comment